रांची (झारखंड)
कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी कार्यालय घेराव करने पहुंच गए हैं और पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नरेंद्र मोदी चोर है जैसे नारे लगा रहे हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंक रहे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है.
कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ आपस में भिड़ गए हैं. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हो रही है. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है. कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे हैं.

