विश्रामपुर (पलामू)
भाजपा के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता विकास कुमार चौबे उर्फ मिंटू चौबे को विश्रामपुर ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है.कार्यकर्ताओं ने इसके लिये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है.भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद विकास कुमार चौबे शनिवार को विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में पहुंचे,जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा दूसरे दलों के समर्थकों ने भी उनका जगह – जगह जोरदार स्वागत किया.बी मोड़ चौक पर समारोह आयोजित कर श्री चौबे को सम्मानित किया गया.इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बम पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया.एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी.मौके पर वरीय भाजपा नेता डॉ बीपी शुक्ला,विनय चौबे,शिवबंश मिश्रा,पूर्व प्रमुख संतोष चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,अनुज कुमार चौधरी,विष्णु शुक्ला,मूखिया राधाकृष्ण साव,बच्चन साव,रासबिहारी तिवारी, धीरन तिवारी,रामानंद तिवारी,अखिलेश चौबे,सीताराम चौबे,राममिलन चौबे,गोल्डन चौबे,दुर्गा गुप्ता,अखिलेश साव,रणजीत ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.

