मेदिनीनगर (पलामू)
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) श्रीमती समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रतन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसी क्रम में छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत श्री मंजीत कुमार यादव सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें कुल 09 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री दीपक कुमार को 07 मत प्राप्त हुए।निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री आशीष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

