चैनपुर के सेमरा में हुए मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

मेदिनीनगर ( पलामू )

चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा में हुए मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने कारवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो आरोपी अमित कुमार और तसलीम अंसारी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में उपयोग दो बाइक , मोबाइल फोन , अभ्युक्त के घर से खून लगा कपड़ा,मृतक को मारने में उपयुक्त पत्थर व एक घड़ी बरामद किया है । एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि साउंड बजाने को लेकर आपसी विवाद में मुजाहिद अंसारी की हत्या की गई थी वही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply