विश्रामपुर (पलामू)
जिला पार्षद विजय रविदास ने बिश्रामपुर प्रखंड कार्यालय पर मनरेगा योजनाओं में अवैध वसूली का आरोप लगाया है.श्री रविदास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चार वर्ष पूर्व किये गये कार्य के मटेरियल का भुगतान अभी भेंडरों के खाते में किया गया है.अब प्रखंड कार्यालय के मनरेगा पदाधिकारी बीडीओ के इशारे पर भेंडरों से कमीशन मांग रहे हैं.इधर भेंडर भी लाभुक को जीएसटी,रॉयल्टी व कमीशन काटकर पैसा दे रहे हैं,जो सरासर गलता है.नियमसम्मत सिर्फ रॉयल्टी काटकर लाभुक को भुगतान किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि अगर रॉयल्टी के अलावा लाभुक का एक रुपया भी काटा गया तो पलामू उपयुक्त सहित संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की जायेगी.जरूरत पड़ने पर आंदोलन को रुख भी अख्तियार किया जायेगा.

