इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, 11 बाइक जब्त

हरिहरगंज ( पलामू )

पुलिस अधीक्षक पलामू रीष्मा रमेशन के निर्देश पर नववर्ष को लेकर सोमवार को स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सोमवार को विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान मेदिनीनगर -औरंगाबाद मुख्य मार्ग के थाना के समीप इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी गई । इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग कर जांच की गई । जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 11 बाइक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । पुलिस ने संबंधित वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply