अंडर-14 में अनु तो अंडर-17 में अमृता बनीं विजेता

पिपरा में अस्मिता सिटी लीग के तहत बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

हरिहरगंज (पलामू)

भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित अखिल भारतीय अस्मिता सिटी लीग के अंतर्गत पिपरा प्रखंड में बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपग्रेड हाई स्कूल पिपरा में गुरुवार की शाम प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, जिला खेल समन्वयक निधि उपाध्याय, थाना प्रभारी विमल कुमार, प्रखंड प्रमुख विक्रांत कुमार सिंह यादव, पलामू जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, कोच अरुण कुमार मिश्रा, रेफरी संभव कुमार व संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि अस्मिता सिटी लीग महिला सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। अंडर-14 वर्ग में श्रेया कुमारी, अनु कुमारी, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी व सुप्रिया कुमारी ने भाग लिया । जिसमें अनु कुमारी विजेता और नंदनी कुमारी उपविजेता रही।
अंडर-17 वर्ग में रेणु कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रिया कुमारी, अंशु कुमारी, काजल कुमारी, महिमा कुमारी, रीमा कुमारी, नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, प्रियम कुमारी, अमृता कुमारी, सलोनी कुमारी, कुसुम कुमारी व खुशबू कुमारी ने भाग लिया। इसमें अमृता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता जबकि नेहा कुमारी उपविजेता रही। नंदनी कुमारी तीसरे व सलोनी कुमारी चौथे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका संभव कुमार ने निभाई। कार्यक्रम में शिक्षक रंधीर कुमार सिंह सहित स्थानीय खेल प्रेमियों व अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply