मेदिनीनगर (पलामू)
रविवार को आरएसएस भवन में
दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता लाजवंत तिवारी एवं संचालन श्री पवन कुमार गुप्ता ने किया यह जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया सक्षम संगठन के अंतर्गत किया गया जो दिव्यांग जनों के समर्पित अखिल भारतीय संगठन है।
इसके द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण कैसे हो इस पर विशेष बल दिया गया।
किस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सक्षम के अध्यक्ष श्री लाजवंत तिवारी अधिवक्ता ने विषय प्रवेश करवाते हुए संस्था के बारे में एवं संगठन के बारे में विस्तृत रूप से बताएं और दिव्यांग जनों के लिए कैसे हम लोग संगठित हो एवंअपने अधिकार की लड़ाई कैसे लड़े इस पर विशेष फोकस किय।
श्री पवन कुमार गुप्ता ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 से संबंधित अधिकार कर्तव्य एवं बाधा रहित वातावरण साथी ही साथ समावेशी शिक्षा दिव्यांगजनों को मिलने वाले विभिन्न तरह की योजनाएं एवं बाधा रहित वातावरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया और भारत सरकार से लेकर जिला से पंचायत स्तर तक जो दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम है उसको पूर्ण रूप से लागू करने और उसके अनुरूप दिव्यांग जनों को सहयोग और समानता के दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष बल दिए।
पलामू विकलांग संघ के संरक्षक सुरेंद्र कुमार और पवन कुमार गुप्ता सचिव राम पुकार सिंह सुनील कुमार एवं संदीप कुमार के द्वारा एक मार्केटिंग ऑफिसर जिन्होंने अश्विनी कुमार दिव्यांग व्यक्ति को लंगड़ा शब्द कहकर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की अवहेलना करते हुए दिव्यंका सूचक शब्द एवं दिव्यांगजन को अपमान किए हैं उसे संघ के द्वारा और सक्षम संस्था के द्वारा कड़ी भरतना भारतसन। की गई है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंसेवक सीताराम जी, आकाश जी, दिवाकर जी, सक्षम के अध्यक्ष श्री लाजवंत तिवारी, सचिव संदीप कुमार सहसचिव दिवाकर जी पलामू विकलांग संघ के सुरेंद्र कुमार संरक्षक पवन कुमार गुप्ता संरक्षक राम पुकार सिंह सचिव सुनील कुमार वार्ड सदस्य एवं अन्य लोगों की भागीदारी बढ़कर रही।

