संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र गये शैक्षणिक भ्रमण पर
विश्रामपुर (पलामू) :
पूनम तिवारी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के विश्रामपुर व पाटन शाखा के छात्र छात्रा रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर निकले.शैक्षणिक टूर पर जा रहे छात्रों के वाहन को वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार पांडेय व स्कूल के निदेशक एन के तिवारी ने हरा झंडा दिखाकर रवाना किया.एन के तिवारी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चे पलामू,गढ़वा व लातेहार जिले के कई ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल जायेंगे.जिसमे बरवाडीह पहाड़ी मंदिर केचकी धाम,सतबहिनी पर्यटन स्थल,मोहमदगंज भीम चूल्हा सहित दर्जन भर स्थल शामिल हैं.मौके पर स्कूल के सह निदेशक पूनम तिवारी,शिक्षक श्याम किशोर,चंदन शर्मा,सोनू कुमार,संतोष पांडेय,मनीष कुमार,सुषमा कुमारी, चांदनी कुमारी,अंशु,प्रिय,अंजलि,रूमी सहित कई लोग मौजूद थे.

