पीडीजे ने जरूरतमन्दो के बीच किया कंबल वितरण

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के निर्देश पर पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राम शर्मा ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर में ठंड से ठिठुर रहे लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने स्टेशन के आसपास भिखारी, रिफ्यूजी, दोना व दतवन बेचने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया ।उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि डालसा के सचिव राकेश रंजन को निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रखा जाए। इसके अतिरिक्त प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने भी अलग-अलग जगहों पर पारा लीगल वालंटियर न्याय मित्र के माध्यम से भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है ।जरूरतमंद ,बृद्ध, विधवा और बेसहारा बच्चों व रेन बसेरा में रहने वाले को चिन्हित कर कम्बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि ठंड से उन्हें राहत मिल सके। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन,सिविल जज सीनियर डिवीजन एस के गौतम,एस डी जे एम कमल प्रकाश, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेश निगम के अलावे न्यायालयकर्मी, पारा लीगल वॉलिंटियर उपस्थित थे।

Leave a Reply