बाल विवाह व अंधविश्वास की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

सदर प्रखंड के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जमुने में बाल विवाह के रोकथाम व अंधविश्वास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर सदर बीडीओ जागो महतो ने बाल विवाह व बालिकाओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। कहा कि सभाी विद्यालय की छात्राएं पढ़ाई मन लगाकर करें। मेहनत व परिश्रम से परीक्षा में अच्छे अंक लायें। सफलता अर्जित कर अपना व समाज राष्ट्र का नाम रौशन करें। कहा कि अभिाभाावक कम उम्र में अपने बेटे व बेटी की शादी बाल विवाह के रूप में करते हैं। बाल विवाह होने से कम उम्र होने के कारण छात्राओं के शरीर को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होने बाल विवाह, श्रम शोषण व अंध विश्वास समेत समाज में फैले कुरीतियों की जानकारी दी। साथ ही अंध विश्वास से बचने की बात कही। कहा कि शिक्षा से अंध विश्वास दूर हो सकता है। शिक्षित लोग ही समाज का सर्वांगीण विकस कर सकते हैं। कस्तुरबा विद्यालय की वार्डेन ने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। समाज में फैले कुरीतियोे को मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। बहुत लोग अभाी भाी अपने बेटे बेटियों को शिक्षित करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केवल सरकार व प्रशासन के भारोसे अंध विश्वास व कुरीतियों को समाप्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए सभाी को आगे आना होगा। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने व कुरीतियों को मिटाने का शपथ दिलाया गया। मौके पर स्कूल की शिक्षिका व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply