मेदिनीनगर (पलामू)
वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह के निधन की खबर अत्यंत ही दुखद,उनका ऐसे असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति:जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
पलामू जिला के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्राप्त सूचनानुसार श्री सिंह का निधन मंगलवार को बिजली करंट लगने से हो गयी।डीपीआरओ ने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकग्रस्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

