शहर में चला सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चलान

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर के छः मुहान के पास ट्रैफिक प्रभारी सलाम अहमद के नेतृत्व में चार पहिया, तीन पहिया वहान एवं दोपहिया गाड़ियों का जांच किया गया। जांच के क्रम में दोपहिया वाहन के कुछ चालक , बगैर हेलमेट तथा बगैर लाइसेंस कुछ ट्रिपल लोड थे । जिसमें से 09 दुपहिया वाहन गाड़ियो एवं कुछ 07 ई रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ी जो जबरदस्ती बीच चौराहे में सवारी बैठा रहे थे और कुछ वनवे में जबरदस्ती जा रहे थे वैसे गाड़ियों को शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। एवं 01 ट्रक ट्रेलर गाड़ी नो एंट्री में पकड़ा गया उस गाड़ी को T,O,P 02 परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है और एक बस एक कार बीच रोड पर खड़ा किए हुए थे उसे गाड़ी को ऑनलाइन चालान फाइन हेतु सभी गाड़ियों को जिला परिवहन कार्यालय पलामू चलान फाइन हेतु भेजा गया है। जिला परिवहन कार्यालय पलामू से 12 दो पहिया वाहन गाड़ियों का चलान फाइंन राशि 14,000 रुपया आया और और 03 ई रिक्शा, एवं टेंपो सवारी गाड़ी का चलान फाइन राशि 9,300 रुपया आया एवं 01 ट्रक गाड़ी जो नो एंट्री में पकड़ा गया था उसका चालान फाइंड राशि 6,150 आया है। टोटल 29,450 रुपया का चलान फाइन राशि का कगजात आया है ।

Leave a Reply