मेदिनीनगर (पलामू)
झारखंड स्टेट स्कूल्स एसोसिएशन के द्वारा स्थानीय टाउन हॉल मेदिनीनगर में सरस्वती पूजा के पूर्व संध्या शिक्षक सम्मान समारोह सह सुर संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, विशिष्ट अतिथि सदर सीओ अमरजीत बल्होत्रा, झारखंड स्टेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश देव आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के तस्वीर पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड स्टेट स्कूल्स एसोसिएशन शिक्षा के अलख जागते हुए शिक्षकों के लिए जो सम्मान दिया है वह एक अपने आप में काबिले तारीफ है। श्री कुमार ने कहा कि यह संगठन शिक्षा के साथ-साथ समाज निर्माण में भी अच्छी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षक ही जीवन का गतिदाता है । उपर्युक्त कथन में स्पष्ट हो जाता है कि विद्यालय जीवन में शिक्षक को अति महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और उसके उत्तरदायित्व भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। शिक्षक का दायित्व मात्र विद्यालय में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज में होता है और उसे अति महत्वपूर्ण एवं सम्मानप्रद स्थान प्राप्त है। मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि सदस्य अमरजीत मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड स्टेट स्कूल एसोसिएशन शिक्षकों को सम्मान देकर समाज में एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सम्मान पाकर शिक्षक अपने विद्यालयों में और भी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि एक अच्छे शिक्षक में कई मुख्य गुण होते हैं, जिनमें धैर्य, सहानुभूति, अनुकूलनशीलता और सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा, कक्षा प्रबंधन से लेकर भावनात्मक बुद्धिमत्ता तक, कई तरह के हार्ड और सॉफ्ट कौशल भी हैं जिन्हें प्रभावी शिक्षकों को निखारना चाहिए। झारखंड स्टेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश देव ने कहा कि इस संगठन के स्थापना का उद्देश्य संगठन से जुड़े हुए विद्यालयों सहित झारखंड के तमाम विद्यालयों एवं विद्यालयों से जुड़े हुए शिक्षकों, अभिभावक एवं एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों में कई प्रतिभावान शिक्षक गण अपने उत्कृष्ट सेवा शिक्षा के क्षेत्र में देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उन सभी शिक्षकों को सम्मान देकर संगठन खुद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य विद्यालय विकास के साथ-साथ समाज कल्याण एवं विद्यालय से जुड़े हुए लोगों की भलाई का भी है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं जो शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं ऐसे विद्यार्थियों को चिन्हित कर संगठन उन्हें आर्थिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करेगी। मौके पर अध्यक्ष श्री देव ने पैरा ओलंपिक खिलाड़ी राजेश कुमार मेहता को ग्यारह हजार रूपय सहयोग राशि के रूप में देकर मार्च में होने वाले एशियन इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक गेम के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर अध्यक्ष श्री देव ने शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि सम्मान मिलना जीवन की चुनौतियों का सामना करने और अपनी आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए ज्ञान, कौशल और मूल्यों से सशक्त बनाती है। छात्रों के लिए, शिक्षा बौद्धिक विकास, आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमताओं को बढ़ावा देने का एक साधन है। विशिष्ट की अतिथि के तौर पर सम्मानित प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण, दोनों ही एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। शिक्षा, समाज के विकास और प्रगति की आधारशिला है। शिक्षा के ज़रिए ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। शिक्षा के ज़रिए ही समाज में सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को दूर किया जा सकता है। शिक्षा के ज़रिए ही समाज में सांस्कृतिक समझ और सहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा सकता है। उक्त मौके पर प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा, प्रोफेसर के.के मिश्रा, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी राजेश कुमार मेहता, कवि सह शिक्षक एमजे अजहर, स्वर्गीय राजाराम मिश्र, ट्रैफिक प्रभारी जमाल अहमद आदि लोगों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए संगठन के तमाम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। पलामू जिले के प्रसिद्ध कलाकार राम एवं श्याम बंधु ने एक से बढ़कर एक संगीत की छटाएं बिखेरी और लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। झारखंड स्टेट स्कूल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने राम श्याम सहित सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों के सम्मानित होने वाले शिक्षकों में लिलिपुट ए प्ले स्कूल
मन्नत सिंह बग्गा ,फलक आफरीन,ए इ के अकैडमी
अर्जुन पांडे ,मोहम्मद साजिद अनवर,कैंब्रिज पब्लिक स्कूल
निभा कुमारी ,काजल कुमारी,
ओरिएंट पब्लिक स्कूल शबनम आरा ,आशीष कुमार,
एस एल ए पब्लिक स्कूल
रीना सिंह ,सुशील हपनगडा
संत मरियम रेजिडेंशियल स्कूल
प्रवीण दुबे , एस बी साहा
आवासीय बल शिक्षा निकेतन
ऋषिका श्रीवास्तव , श्रीकांत मिश्रा लोटस अकैडमी
आकाश तिवारी , प्राजंलि ओझा आदि लोग शामिल थे। मौके पर झारखंड स्टेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक रमाकांत मेहता, सचिव गिरीश कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष आफताब आलम, सह सचिव राजीव गोयल, ओरिएंट स्कूल के निदेशक सुधीर मेहता, लोटस एकेडमी के प्राचार्य कल्पना शर्मा, बाल शिक्षा निकेतन के प्राचार्य पीयूष राज पुरुषोत्तम, वीरेंद्र कुमार, बबलू गुप्ता, मनोज सिंह, विमल कुमार, डॉ एसपी दुबे, वेद प्रकाश दुबे, नागेंद्र वर्मा आदि कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संचालन संगठन की उपाध्यक्ष नंदकिशोर भारती ने किया

