हरिहरगंज (पलामू)
शहरी क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मुहल्ला निवासी ग्रामीण चिकित्सक समाजसेवी डाo महबूब आलम अंसारी की हृदयाघात से शनिवार को मौत हो गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं । मृतक के पुत्र खालिद अंसारी ने बताया कि सुबह में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल औरंगाबाद ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। उनकी मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। लोग उनके मृदुल स्वभाव और सेवा भावना की तारीफ कर रहे हैं। बाद में बंजारी कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। चिकित्सक की मौत पर शोक प्रकट करने वालों में दिनेश प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता,पमपम गुप्ता, बसंत शौंडिक,विजय शौंडिक, सतीश कुमार, संतोष कुमार शर्मा , महताब शाहिल, संजीत स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार, जमील अहमद,नसीम अंसारी, मोo बब्लू, रकीब अंसारी, इमरान अंसारी सहित कई लोग शामिल हैं।

