बरवाडीह (लरवाडीह)
जिला कल्याण विभाग के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय की पहड़तल्ली कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण योजना क़ो लेकर जिला परिषद की बैठक मे जीप सदस्य संतोषी शेखर के द्वारा उठाये गए अनियमिता और फर्जी ग्राम सभा के मामले मे जिला कल्याण विभाग के द्वारा दिए गए जबाब के बाद कल्याण विभाग सवालों के घेरे मे आ गई है।
जिला परिषद सदस्य नें फरवरी माह की बैठक मे उक्त योजना के अधूरे होने के बाद भी गेट लगा कर पूर्ण दिखाने के साथ साथ दूसरे पंचायत की फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से योजना कराने का आरोप लगाया था जिस पर विभाग के द्वारा बताया गया कि उक्त योजना कल्याण विभाग से स्वकृति नहीं है। कल्याण विभाग के द्वारा जबाब दिए जाने पर जिला परिषद सदस्य नें असंतोष जाहिर करते हुए मामले की पुनः जांच की मांग की गई जिसके बाद बीडीओ के माध्यम से बुधवार क़ो जांच कराया गया जिसमे पाया गया की उक्त योजना आईटीडीए के माध्यम से हुई हैं और चारदीवारी पूरी नहीं है जबकि गेट लग चुका हैं वही ग्राम सभा क़ो लेकर जांच की जा रही हैं जल्द ही रिपोट भेज दी जायेगी। वही जिला परिषद सदस्य नें कहा की कल्याण विभाग के माध्यम से चारदीवारी समेत सभी योजनाओं मे लूट मचाने से साथ जांच के नाम पर फर्जी रिपोट देकर गुमराह किया जाता रहा हैं जिसका खुलासा अब हो चुका हैं जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएंगी।

