हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन लग रहे जाम से निजात के लिए अंचल व नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इस दौरान बुधवार को सीओ मनीष कुमार सिन्हा तथा नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी ने मेन रोड थाना से अररूआ खुर्द मध्य विद्यालय तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों को सड़क तथा नाले के बीच वाहन नहीं लगाने तथा फुटपाथ पर समान रखकर आवागमन बाधित करनेवालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीओ ने बताया कि गुरुवार से सड़क तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण करनेवालों से नगर पंचायत के प्रावधान के तहत दण्ड शुल्क वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन बाइक व आटो पार्किंग के लिए स्थल की व्यवस्था कर रही है। मौके पर अंचल व नगर पंचायत के कर्मी के साथ पुलिस बल उपस्थित थे।

