हरिहरगंज ( पलामू )
ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत सहायक अलीम अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। सीओ मनीष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में आयोजित समारोह में फूल माला, शाल,छाता , छड़ी व उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर सीओ ने कहा कि सरकारी कर्मियों को जिस दिन सरकारी सेवा के लिए पदभार मिलता है उसी दिन सेवानिवृत्ति तय हो जाती है। सेवानिवृत्त सहायक अलीम अंसारी ने प्रखंड के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे बीएओ सह प्रखंड नाजिर ब्रजेश कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त सहायक अलीम अंसारी से अपने दायित्वों के प्रति सहकर्मियों को काफी कुछ सीखने को मिला है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बेहतर भविष्य की कामना की । समारोह में प्रधान सहायक सरजू बैगा , प्रणव कुमार ,उर्मिला कुमारी, रंजन मनोज, राहुल कुमार, पारसनाथ राम,शिवम कुमार, सुजीत सिंह,आफताब आलम, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह सहित कई प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।

