बरवाडीह (लातेहार)
नव वर्ष 2026 को लेकर गुरुवार को लोगों का उत्साह और खुशी चरम पर रही । प्रखंड के केचकी, बेतला, पलामू किला, मंडल, पम्पू कल सहित सभी प्रमुख पिकनिक व पर्यटन स्थलों पर स्थानीय एवं बाहरी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ नव वर्ष के पहले दिन को यादगार बनाने में जुटे रहे।पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए। वहीं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित डबल स्टोर बिल्डिंग में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां केक काटकर नव वर्ष का उत्सव मनाया गया।
इधर नव वर्ष को लेकर विभिन्न चर्चित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान शराब लेकर जा रहे लोगों से शराब जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।

