हुसैनाबाद से पथराघाट तक 29.10 किलो मीटर सड़क निर्माण की निविदा निकाली

मेदिनीनगर (पलामू)

हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह का प्रयास रंग लाया। चीर प्रतीक्षित हुसैनाबाद से पथराघाट तक 29.10 किलो मीटर सड़क निर्माण की निविदा निकाल दी गई है। इस संबंध में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एक एक सड़क पुल पुलिया समेत जितने भी कार्य पिछले दस वर्षो से नहीं हो पाए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराने का काम किया है। कुछ छोटी सड़कों का निर्माण नहीं हो सका होगा, तो वह भी आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है। क्योंकि सभी का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण हैदर नगर पंसा पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास भी दो दिनों के अंदर कर कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें आज विकास नहीं दिख रहा है,वह गलत राजनीति के शिकार हो गए हैं।अगर देखना ही है तो हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, हैदरनगर व मोहम्मदगंज की सड़कें पुल पुलिया विभिन्न विभागों के भवन देखें, इससे उनकी आंखें खुल जाएंगी और यह पता लग जायेगा की विकास किसे कहते हैं। उन्होंने कहा कि पिपरा के लिए किसी विधायक ने आज तक कुछ नहीं किया। पिपरा को उन्होंने प्रखंड का दर्जा दिलाने के साथ साथ वहां विकास के विभिन्न कार्य भी कराने का काम किया है। हुसैनाबाद से पथराघाट तक की सड़क पिपरा के लिए लाइफ लाइन हो जायेगी। इससे पिपरा के साथ साथ हुसैनाबाद व हरिहरगंज को भी लाभ होगा।

Leave a Reply