- संकल्प लेते हुए सभी प्रत्येक वर्ष 10-10 पौधे लगाएं विश्रामपुर (पलामू )
संत तुलसीदास महाविद्यालय के वाटिका परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस की अवसर पर फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। जहां महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार शुक्ला सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जहां फलदार व औषधीय पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवसमनाया गया। मौके पर प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि पेड़ पौधे हम सबों के लिए बहुत ही जरूरी है। जैसे हमें जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता है। पेड़ पौधों की लगातार हो रही कटाई हमारे जीवन पर कुप्रभाव डाल रहा है। हम शुद्ध हवा के लिए भटक रहे हैं। अकाल, सुखाड़, भू-जल स्तर का नीचे गिरना, प्रदूषण आदि पेड़ पौधों की लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई कहीं दुष्परिणाम है। कहां कि शुद्ध हवा के लिए हम सभी भटक रहे हैं। दुषित प्रदूषण के कारण कई प्रकार के बीमारी उत्पन्न हो रही है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को संकल्प लेते हुए प्रत्येक वर्ष कम से कम 10 पौधा जरूर लगाएं। मौके पर प्रोफेसर डॉ श्याम मिश्रा, कृष्ण कुमार चौबे, रंजन दुबे, संतोष कुमार शुक्ला, ज्योति कुमारी, आशा कुमारी, शबनम निशा, अमीना खातून, बिंदा कुमारी, रामजी चौबे, अजय ओझा, प्रधान सहायक अमित कुमार देव ,प्रकाश पांडेय, सुधीर यादव, अनुज कुमार, नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर राम, दिनेश शाह, राम बिहारी, सुनील कुमार, आशीष पांडेय, जितेंद्र पाठक, अनमोल कुमार, चंदन कुमार सिंह, अजीत कुमार रवि, गुड्डू कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

