हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज स्थानीय सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को 44 झारखंड बटालियन के तत्वावधान में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का चयन एनसीसी में किया गया। कमांडिंग आफिसर कर्नल अरूण बारा के निर्देशन पर एनसीसी के आर्मी स्टॉफ सूबेदार अभिराम कुमार सिंह की मौजूदगी में एनसीसी की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई । विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉo ओरेन्द्र यादव ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 800 मीटर की दौड़ 25 डिप्स 25 पुशप 10 बीम तथा 50 अंकों का सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर के माध्यम से 215 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें मेधा सूची के आधार पर 50 छात्रों का चयन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डाo अजय प्रसाद राय ने कहा कि एनसीसी छात्रों में एकता और अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है । इस अवसर पर शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अभिषेक पाठक, आलोक कुमार, ईश्वरचंद सिंह आदि उपस्थित थे।

