किसान-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन

हरिहरगंज ( पलामू )

पिपरा प्रखंड के कुंवरबांध गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध आत्मा के तत्वावधान में किसान-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पलामू के प्रक्षेत्र प्रबंधक के द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी तथा किसानों को प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित भी किया । वहीं उपस्थित किसानों को वैज्ञानिकों के द्वारा खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के बारे में एक दूसरे के बीच जानकारी साझा किया गया । किसानों को कृषि के क्षेत्र में हो रहे कई तरह के विकास मॉडल की जानकारी देते हुए खेती में नवीनतम तकनीक अपनाने की अपील की गई । साथ ही विभाग से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया। ड्रिप खेती, खेती में ड्रोन, उच्च भूमि में फल उत्पादन खेती पर विस्तृत चर्चा की गई ।कार्यक्रम में एटीएम रंजीत कुमार,इन्नोवेटिव फार्म्स उमेश प्रसाद मेहता, घनश्याम विश्वकर्मा, उमेश प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार मेहता, रोहित ठाकुर, सुशील कुमार सिंह , हरेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, निरंजन मेहता, सरोज मेहता, अनिमेष कुमार सिंह, मनोज यादव, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अभय सिंह, सत्यनारायण राम, कपिलदेव, मिथिलेश सिंह, विनोद यादव, सत्येंद्र यादव, संजय पासवान, रोहित मेहता, रामाशीष, आशा कुमारी, प्रीति देवी, शीला देवी, मालती देवी, रंजय गुप्ता, सुनील प्रजापति समेत दर्जनों किसान मित्र उपस्थित थे ।

Leave a Reply