हरिहरगंज (पलामू)
प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के उपरी तल पर शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, वैश्य जागृति मंच अध्यक्ष गंगा जायसवाल,संरक्षक भोला गुप्ता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सतेन्द्र पासवान, मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने कार्यालय कक्ष में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि कार्यालय खुलने से आम जनता अपनी समस्या को रख पाएंगे। उनका प्रयास होगा कि प्रतिदिन वे कार्यालय में 11 से 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर अंचल अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा, जानू चौधरी वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, बाबू भाई ,अनुज कुमार, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश मेहता, संजय गुप्ता, टंटू मिश्रा, करण राजवीर, विश्वदीप कुमार, संजय जायसवाल रुद्र, शंभू यादव, एजाज हुसैन, अजय सिंह, हरिद्वार प्रसाद, संतोष प्रसाद, विजय प्रजापति, अरूण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

