सतबरवा (पलामू)
सतबरवा के बांके बिहारी राधे कृष्णा मंदिर की 10 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास संपन्न हो गया । मौके पर हनुमंत पूजा के साथ हरे रामा हरे कृष्णा एवं 24 घंटा का अखंड कीर्तन का कार्यक्रम धूमधाम से चला । राधे कृष्ण मंदिर के प्रोपराइटर सुनील मिश्रा ने बताया कि बांके बिहारी राधे कृष्ण मंदिर का 10 वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है। जिसमें रविवार की शाम में हनुमंत पूजा के साथ सोमवार को 9:30 बजे से लेकर मंगलवार को 9:30 बजे तक 24 घंटे हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे , हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे कृष्णा का अखंड कीर्तन किया जा रहा है। और उन्होंने कहा कि मंगलवार को अखंड कीर्तन-भजन समाप्ति के बाद विशेष पूजा कर भंडारा की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर वैद्य राजेश मिश्रा, निर्दोष कुमार उर्फ अकलु बाबा समेत कई लोग इस पूजा में भाग लिए।

