बरवाडीह (लातेहार)
युवा कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को बेतला नेशनल पार्क के म्यूजियम हॉल में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के अध्यक्षता में सम्पन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि मनिका विधानसभा विधायक श्री रामचन्द्र सिंह शामिल हुए । जहा विधायक रामचंद्र सिंह बुके और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
प्रदेश युवा अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि युवा कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल में हम सभी ने मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने की कोशिश की सभी युवा साथियों की मदद से झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी है आगे सभी साथी को लोगों की मदद करती रहनी चाहिए यही असली सामाजिक कार्य होता है वहीं कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए विधायक ने कहा कि हम हर समय युवा कांग्रेस के साथ खड़े है युवा देश का भविष्य है इस हॉल से कोई भी विधायक मंत्री बन सकता है इस लिए कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पे जाकर कार्य करने की आवश्यकता है तभी इस देश मे कांग्रेस आ सकती है कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफ़ताब आलम ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से युवा प्रदेश सचिव बिजय बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल तिवारी जी,सौरभ अग्रवाल , रौशन जी,देव शर्मा ,सत्यम जी प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत जी,मेहुल जी,शादाब खान,फहद खान,विकाश सिंह ,कोमल जी,अंशु तिवारी ,प्रियंका सिसोदिया , अभिषेक तिवारी, शामिल हुए वहीं कार्यक्रम प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह जी के देख रेख में सम्पन हुआ। कार्यक्रम का समापन भाषण युवा जिला अध्यक्ष अमित ने दिया।
बैठक सम्पन्न होने के बाद केचकी संगम तट पर वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों लोग वनभोज मे शामिल हुए। इस प्रदेश कार्यकारिणी में पूरे झारखंड से युवा पदाधिकारी जिला अध्यक्ष शामिल हुए ,लातेहार जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर , इफ्तेखार अहमद ,अनील सिंह,अजय सिंह बिटू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसीम ,सईद ,शमसुल ,वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोती पासवान जी,नीरज जी, विशाल डुंगडुंग जी,अजित करमाली ,अमरनाथ मुंडा जी,मणिकांत ,सौरभ पांडेय,प्रकाश जी,अशरफ जी,अरुण सांगा ,सुरेन्द्र उरांव,प्रेम उर्फ पिंटू मिथलेश ,ओमप्रकाश जी,केशर जी,आफ़ताब जी, समेत सैकड़ो प्रदेश भर से नेता शामिल हुए।

