नावाबाजार (पलामू )
नवाबाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को एससी एसटी केस के दो प्राथमिक अभियुक्त सत्येंद्र कुमार उर्फ सकेंद्र कुमार गुप्ता व मंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। इनके उपर नवाबाजार में थाना कांड संख्या 46/23 दर्ज था। जानकारी देते हुए नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी रामाधार राम के द्वारा 8 मई 2023 को धारा 147/149/323/364/365/420 भादबि सहित 3(1)(आर)(एस) एससी-एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी रामाधार राम के घर में घूस कर मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द बोलते हुए गाली-गलौज किया गया था। दोनों प्राथमिक अभियुक्त सत्येंद्र कुमार उर्फ सकेंद्र कुमार गुप्ता व मंटू कुमार छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन गांव के रहने वाले हैं।

