बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ निर्जला एकादशी व्रत का पालन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतधारियों ने भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र में शांति की कामना की।
मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने निर्जला रहकर भगवान विष्णु का स्मरण किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर के पुरुषोत्तम शर्मा व जनार्दन पांडे ने बताया कि निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशियों में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से वर्षभर की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म-कर्म एवं दान-पुण्य के कार्य भी किए।
पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान से समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासन एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। निर्जला एकादशी व्रत मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रमेश राम, सुरेंद्र प्रसाद, फुलमनी देवी, कविता देवी, नैन्सी देवी, प्रीति देवी, चंदा देवी, संगीता देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

