फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक

हरिहरगंज (पलामू)

प्रखंड सभागार में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता बीडीओ कुमार अरविंद बेदिया ने किया । आकांक्षी प्रखंड कोर्डिनेटर प्रणव कुमार ने बताया कि 10 अगस्त से 25 अगस्त तक उम्र तथा ऊंचाई के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को फाइलेरिया की दवा खिलानी है। फाइलेरियारोधी दवा वर्ष में सिर्फ एक बार ही खाना पड़ता है। इसे लेकर लोगों को जागरूक बनाने की आवश्यकता है। बैठक में प्रभारी एम‌ओ ब्रजेश कुमार, पीरामल फाउंडेशन के अनिल कुमार, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा जनवितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।

Leave a Reply