जलजमाव से जूझ रहे हैं पाठक बिगहा के लोग

हरिहरगंज (पलामू )

नवगठित नगर पंचायत के पाठक बिगहा वार्ड संख्या 9 के मुहल्लेवासी जलजमाव से जूझ रहे हैं। गली -मुहल्ले में सड़कों पर पानी जमा रहने के कारण प्रभावित मुहल्ले के लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरेन्द्र चन्द्रवंंशी, रिंकू चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, मुरारी गुप्ता, गौतम गुप्ता,जवाहर चौधरी, राजकुमार पासवान,विजय चन्द्रवंंशी, लक्ष्मण पासवान,रतन यादव,प्रभु गुप्ता आदि मुहल्ले वासियों ने बताया कि अररूआ खुर्द से आनेवाले नाली तथा बारिश का पानी का निकासी बंद हो चुका है। इसकी जानकारी समाजसेवी सह भाजयुमो नेता राजीव रंजन को दी गई। जिसके बाद उन्होंने मुहल्ले में पहुंचकर जलजमाव की समस्या से अवगत होते हुए नगर पंचायत के सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी को मुहल्ले वासियों को जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की ।

Leave a Reply