नवाटोली स्थित अंडरपास को आम लोगों के आवागमन हेतु खोला गया

मेदिनीनगर (पलामू)

भीड़ की संभावित स्थिति को देखते हुए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एहतियाती एवं सुरक्षात्मक उपायों के तहत नवाटोली स्थित अंडरपास को आम लोगों के आवागमन हेतु खोल दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शांतिपूर्वक एवं संयमित तरीके से आवागमन करें। किसी भी परिस्थिति में घबराहट या अफवाहों के कारण पैनिक न हों तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिला प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। सभी लोग आपसी सहयोग, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार का आनंद लें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से भ्रमण करें।

Leave a Reply