हरिहरगंज (पलामू )
आजसू पार्टी पलामू जिला की ओर से गुरुवार को हरिहरगंज पार्टी कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के संघर्ष एवं बलिदान के बल पर झारखंड तो मिल गया लेकिन खुशहाल झारखंड की सपना आज भी अधूरा है । उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट खुशहाली बेहतर झारखंड का निर्माण होने के बाद ही शहीदों का सपना साकार हो सकता है । शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के नायक एवं झारखंड की खुशहाली के लिए बराबर चिंतित रहते थे । झारखंड में खुशहाली के लिएआजसू पार्टी लगातार संघर्ष करता रहेगा । कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य रामजी पासवान, जिला सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, नगर कार्यवाहक अध्यक्ष विनय पासवान, प्रखंड सचिव इरशाद आलम,मोहम्मद कलीम, लखन बैठा, गणपत पासवान, वीरेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे ।

