हथियार के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव निवासी को विकास कुमार को आर्म्स एक्ट में गुरुवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अंचित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चैटदार शर्ट पहने एक व्यक्ति के पास हथियार देखा गया है। तत्वरित कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा, एक 8 एम एम का जिंदा कारतूस के साथ विकास कुमार 21 वर्ष पिता अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत भेज दिया । थाना प्रभारी ने आम जनों से आह्वान किया है कि इस तरह कहीं भी कुछ ऐसा लगे या दिखें, तो सतबरवा थाना को तुरंत सूचित करें। हम लोग तत्पर कार्रवाई को लेकर कृत संकल्पित है।

Leave a Reply