मेदिनीनगर (पलामू)
भगवान श्री राम का चरित्र अनुकरणीय हैं। भगवान श्री राम ने समाज मे एक आदर्श व मर्यादा स्थापित की थी उक्त बातें प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी नवनीत बीआर ने कही।वे सोमवार को सदर प्रखंड के पोलपोल शिववेल में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में नवमी तिथि को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।इसके पूर्व डीएफओ,नवनीत बीआर,भरनो के वीडियो अरुण सिंह, एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,सोहड़ी खाश उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरदुल कुमार सिंह, सरजा के पूर्व मुखिया आनंद कुमार , प्रियंका सिंह,व वन विभाग के शंकर श्रीवास्तव के अलावे वन विभाग के अन्य आगत आगन्तुको को नव युवक विकास समिति के लोगो द्वारा अंगवस्त्र व पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षु डीएफओ नवनीत बीआर ने कहा कि रघुकुल की यह पुरानी परंपरा रही हैं कि चाहे प्राण भले ही चले जाय, लेकिन दिया हुआ बचन कभी नही टूटता। रामचरित मानस में बर्णन है कि पिता को बचन को रखने के लिए प्रभु श्री राम ने 14 बर्ष बनवास बिताया।उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जीवन पर्यंत मर्यादा व संस्कार के साथ विनम्रता को भी नही छोड़ा।उन्होंने कहा कि रामचरित मानस हमे जीवन जीने का कला सिखाता है।हम अगर रामचित मानस को जीवन मे उतार लें तो जीवन धन्य हो जाएगा।इस मौके पर भरनो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि राम चरित्र मानस सदग्रन्थ हैं।रामचरित मानस में मानवीय मूल्यों की ब्याख्या की गई हैं।मौके पर एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि धर्म हमे सत्य मार्ग पर चलने का प्रेरणा देता हैं।दीन दुखियों का मदद करना सबसे बड़ा पुण्य हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सुख-दुख लाभ हानि सफलता और असफलता का आना स्वाभाविक है ।सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य को हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सत्य न्याय व सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुख के समय अहंकार नहीं करना चाहिए और दुख के समय ईश्वर पर विश्वास नहीं खोना चाहिए। इस मौके पर सोहड़ीखास उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरदुल कुमार सिंह ने कहा कि सत्संग हमे सत्य मार्ग पर चलने का प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान का कथा होता है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म जोड़ने का काम करता हैं।उन्होंने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नही है।अगर मनुष्य तन में जन्म लिए है तो देश की रक्षा सर्वोपरि हैं।हम सभी को सत्य सनातन की रक्षा करना करनी चाहिए।इस मौके पर कमिटि के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

