मेदिनीनगर (पलामू)
राम राज्याभिषेक के साथ मानस यज्ञ संपन्न। मेदिनीनगर, श्री राम चरित्र मानस नवाह्न पारायण यज्ञ का 49 वा अधिवेशन नवमी तिथि को राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया। मानस प्रसंग के अनुसार श्री प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक किया गया ।मौके पर श्री राम जानकी की आरती उतारी गई। इसके बाद प्रभु श्री राम सहित चारों भाइयों का राजतिलक किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि राम के गुणों से पुरी दुनिया सीख लेती है ।राम का मर्यादा अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से ही अमन चैन और क्षेत्र में खुशहाली संभव है। इससे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। इस मौके पर राज्याभिषेक के अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी ने भी हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने माँ जानकी की मांग में सिंदूर भरी। इसी के साथ ही राजा राम राजा राम के गुण गान से क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर यज्ञ समिति के द्वारा हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

