मेदिनीनगर (पलामू )
बकाया वेतन भुगतान को लेकर गुरूवार को मेदिनीनगर MMCH के सभी एनआरएचएम कर्मी हड़ताल पर बैठे .जिससे अस्पताल की कार्य बाधित हो गई है. कर्मियों का कहना है नम्बर महीने ने मार्च तक चार महीने का इनका वेतन विभाग से नहीं मिला है. जिससे सभी कर्मियों का आर्थिक स्थित खराब हो चुकी है. जिससे तंग आकर सभी एनआरएचएम कर्मी बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे है. कर्मियों का कहना है कि अगर इनका वेतन समय से नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे और असप्ताल के सारे कार्यो को बाधित कर देंगे । वही हड़ताल पर बैठे कर्मियों से मिलने निगम के प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह पहुँचे और उनकी समस्याओं से अवगत हुए और अस्पताल सुरिटेंडेंट को बुला कर सारी बाते बताई और जल्द से जल्द सभी को वेतन दिलाने की बाते कही . मंगल सिंह ने कहा कि अगर कर्मियों का वेतन का भुगतान समय से नहीं हुआ तो वे भी कर्मियों के समर्थन में हड़ताल पर बैठ जाएंगे । आपको बता दे कि प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह के पहल पर सभी कर्मियों के मिला एक माह का वेतन ।

