मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पूर्व विधायक ने जताई संवेदना

हरिहरगंज (पलामू )

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।
उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक ने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन के संघर्षों को स्मरण किया और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस अवसर पर उनके साथ अंजय मेहता, अनिल दांगी, अमरलाल मेहता, सनोज गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply