सेवा संकल्प यात्रा का हरिहरगंज व सण्डा में भव्य स्वागत, लाभार्थी सम्मेलन में केंद्र की योजनाऐं गिनाईं

हरिहरगंज (पलामू)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा सोमवार को हरिहरगंज पहुंची। एनएच-98 पुरानी बस स्टैंड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। हरिहरगंज से यात्रा जैसे ही बिहार सीमा के सण्डा पहुंची । वहां बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, जिला प्रभारी मंत्री रमा निषाद, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, एमएलसी दिलीप सिंह और पूर्व विधायक डॉ. रणविजय सिंह आदि नेताओं की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर संकल्प यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया । इससे पूर्व हरिहरगंज के न्यू सब्जी मंडी में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान और महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज भाजयुमो जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल, अमित जायसवाल समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम व संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया। मौके पर मुन्ना विश्वकर्मा,सत्येंद्र मेहता, अरुण मिश्रा, भीमसेन शर्मा, अरविंद पासवान,वार्ड पार्षद कृष्णा कुमार,अवधेश मेहता, बृजनंदन साव ,कन्हाई विश्वकर्मा, करण राजवीर, विनोद पासवान, शंभू सिंह,विजय प्रजापति,संजय जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply