रांची (झारखंड)
रांची में आयोजित संगीत प्रतियोगिता ‘रांची आइडल’ के सुपर सीनियर वर्ग में अमर सहाय ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को कई चरणों से गुजरना पड़ा। पहले ऑडिशन राउंड में बिना किसी म्यूजिक के प्रतिभागियों की गायन प्रतिभा का आकलन किया गया। इसके बाद दूसरे राउंड में प्रतिभागियों ने लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ अपनी प्रस्तुति दी। दोनों चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चयनित किया गया।
फाइनल मुकाबला सेंट जेवियर कॉलेज, रांची में आयोजित हुआ, जिसमें सुपर सीनियर वर्ग के दस प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड के लिए मुंबई से आए निर्णायकों सहित जजों की टीम ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कड़े मुकाबले के बाद अमर सहाय को सुपर सीनियर वर्ग में सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों और संगीत प्रेमियों में खुशी है।
प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से प्रतिभागियों की भागीदारी रही, ऐसे में अमर सहाय का अंतिम चरण तक पहुंचकर सेकेंड रनर-अप बनना उनके संगीत के प्रति लगाव और प्रतिभा को दर्शाता है।

