फरार वारंटी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी फरार आरोपी मुकेश कुमार के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। स्थानीय थाना कांड संख्या 92/2025 के आरोपी मुकेश कुमार, पिता प्रयाग राम के घर पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर ढोल बजवाकर न्यायालय से जारी इश्तेहार वारंट को चिपकाया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार के माध्यम से उसे उपस्थित होने की सूचना दी गई है।

Leave a Reply