हरिहरगंज(पलामू)
पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत ग्राम रजौखर में जला हुआ 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बरसात के इस मौसम में ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप पासवान ने बिजली विभाग, मेदिनीनगर के अधिकारियों से मिलकर समस्या रखी। अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया । ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष है। लोगों ने संदीप पासवान को जनता का सच्चा हितैषी बताते हुए आभार जताया। हर्ष व्यक्त करनेवालों में रंजीत पाल, सोनू भुईयां, सरवन राम, संतोष राम, राहुल भुईयां, अंकित पासवान, छोटू भुईयां, लवकुश भुईयां, सिंटू भुईयां, पिंटू भुईयां, कुंदन राम, कंचन देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, आशा देवी सहित कई लोगों का नाम शामिल है ।

