सड़क हादसे में कार चालक गंभीर, रेफर

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ स्थित एनएच-98 पर मंगलवार देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । हादसे में बिहार के रोहतास जिला निवासी पप्पू सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना के बाद थाना के एसआइ सुनील कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । वहीं कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है । बताया जाता है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे । पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है ।

Leave a Reply