बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के डाढ़ा दुर्गाबाड़ी परिसर में समाजसेवी बामदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पूजा के सफल संचालन एवं कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से आनंद राज को पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुग्रह नारायण सिंह को जिम्मेदारी दी गई। शैलेंद्र कुमार को सचिव तथा ज्योति कमल अंजनी कोषाध्यक्ष चुनी गईं। समिति में निरंजन कुमार सिंह, बामदेव सिंह, उमेश सिंह, अरविंद सिंह, शशि सिंह, ध्रुव कुमार एवं विद्यारथ सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। साथ ही पूजा के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर शैलेश, रूपेश, सुमित, मनीष, विनोद साव, बीगन साव, धीरंजन सिंह व बृंदा सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

