ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

हरिहरगंज ( पलामू )

शहरी क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड के समीप एनएच 98 पर शुक्रवार को एक मालवाहक ट्रक से कुचलकर 55 वर्षीय रतन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव का निवासी बताया जाता है। वह बाजार क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे सड़क पर दोनों ओर करीब घंटे भर जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त ट्र्क औरंगाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े रतन राम डगमगा कर गिर पड़ा। जिससे ट्रक का पिछला पहिया उसके सर को कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि, सूरजमल राम, सुशील राम, भाजपा नेता राजीव रंजन,बलू बलराम, टूडे सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की । उधर सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। वहीं पुलिस ट्रक युपी 70 एनटी 9564 को जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply