बरियातू प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनी विश्वकर्मा पूजा

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय समेत बालुभांग, फुलसू, डाढ़ा, गोनिया, शिबला, टोंटी, अमरवाडीह व साल्वे पंचायत मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों व टोलों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की गई। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। वाहन मालिकों, मिल संचालकों, लोहे का कार्य करने वाले कारीगरों और गैरेज संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों व वाहनों की साफ-सफाई कर फूल-माला से सजाया। इसके बाद मशीनों, औजारों और वाहनों के कल-पुर्जों की पूजा की गई। वाहन मालिकों ने घरों व प्रतिष्ठानों के समीप वाहनों को खड़ा कर पूजा-अर्चना की। विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। देर शाम तक पूजा स्थलों पर उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही।

Leave a Reply