लातेहार (झारखंड)
सदर अस्पताल, लातेहार परिसर में मंगलवार को “पलाश दीदी कैफे” का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त (DDC), लातेहार , सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक DPM के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) से जुड़े प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त ने उद्घाटन के दौरान कहा कि “पलाश दीदी कैफे” महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी, साथ ही अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा, यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा, जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की आजीविका आधारित पहलों को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही गई।

