हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज थाना के सामने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे करीब 50 दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया और सभी वाहनों को जब्त कर थाने में लगाया गया। बाद में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने सभी बाइक चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है । कहा कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है, चालान से बचने के लिए नहीं। सभी चालकों को कड़ी चेतावनी देकर और भविष्य में हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की हिदायत देकर वाहनों को छोड़ दिया गया। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें। अभियान में एसआई कुमार सौरभ , इनामुल हक सहित पुलिस बल शामिल थे।

