हरिहरगंज (पलामू)
क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव द्वारा दो महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किया गया है। विधायक ने बालकिशोर सिंह इंटर कॉलेज कौवाखोह के शासी निकाय में शिक्षाविद् कोटे से सचिव पद पर अशोक जायसवाल को मनोनीत किया है । वहीं प्रखंड खाद्य आपूर्ति विभाग निगरानी समिति का अध्यक्ष जनेश्वर भुईयां को बनाया गया है।मनोनयन के बाद शुक्रवार को यूएस होटल के कम्युनिटी हॉल में राजद प्रखंड इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजद कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त सचिव अशोक जायसवाल और निगरानी समिति अध्यक्ष जनेश्वर भुईयां ने कहा कि विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने उन पर जो भरोसा जताया है । वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, वरिष्ठ राजद नेता बुधन सिंह यादव, महादेव यादव, लखन यादव, अशोक यादव, विकास यादव, सतेन्द्र यादव,मौलाना इफ्तेखार अहमद नूरी, मो. असलम, जमील अहमद, संजय यादव, कमलेश यादव, रंजीत पासवान, छोटेलाल गुप्ता, सूरज यादव, दीपक यादव, पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम, आबिद हुसैन, नंदकिशोर पासवान, विनोद राय, अमेन्द्र पासवान, रविन्द्र पासवान,छोटू , अखिलेश , मिथलेश,पपु , राजमोहन, जितेंद्र , बबलू सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

