बारियातू (लातेहार)
बारियातू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को थाना कांड संख्या 54/26 के फरार अभियुक्त अमरदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बठेट गांव निवासी अमरदीप उरांव अपने घर पर रह रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने बठेट गांव स्थित अभियुक्त के घर पर छापामारी कर अमरदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अमरदीप उरांव, पिता मंटू उरांव के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
छापामारी दल में थाना के एएसआई राजकिशोर प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

