हरिहरगंज मेन रोड में जलजमाव से राहगीर परेशान

हरिहरगंज (पलामू )

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड स्थित पिंटू होटल के समीप सड़क पर जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही यहां सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जिसके कारण साइकिल व बाइक सवारों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। कई बार जलजमाव के कारण बाइक सवार फिसल कर गिर भी चुके हैं। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बना नाला पूरी तरह से कचरे से जाम पड़ा है। नाला जाम रहने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है और सारा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब नाला की सफाई कराकर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply